Site icon Mere Desh Ki Khabar

Ayodhya Nagar : अयोध्या नगर प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि

Ayodhya-Nagar-Shri-Ram-Janmabhumi

अयोध्या नगर प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि

Ayodhya Nagar : अयोध्या नगर प्रभु श्रीराम की जन्म भूमि के नाम से जाना जाता है। इसी वजह से हिंदू धर्म के लोगों में अयोध्या का एक बहुत ही महत्वपूर्ण श्रद्धा स्थान है। अयोध्या का मतलब जिसे युद्ध से नहीं जीता जा सकता। भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में अयोध्या नगर स्थित है। अयोध्या शहर सरयू नदी के तट पर बसा हुआ है। वहां के स्थानिक लोगों की मांने तो अयोध्या में छोटे-बड़े मिलाकर लगभग 5000 से 6000 मंदिर बने हुए हैं। इसलिए इसे हिंदू मंदिरों का शहर भी कहा जाता है। अयोध्या को ईश्वर का नगर भी कहा जाता है।

भगवान श्रीराम ने अयोध्या नगर पर राज किया था। उनकी राज मेंअयोध्या प्रगति के शिखर पर पहुंच गया था। अयोध्या की प्रजा बहुत ही सुख से और खुशहाली से रह रही थी। इसलिए उसको रामराज भी कहा जाता है।

Ayodhya Nagar : अयोध्या नगर के प्रमुख मंदिर

यह सब प्रमुख मंदिर तथा दर्शनीय स्थल है।

Ayodhya Nagar : अयोध्या नगर के त्यौहार

अयोध्या नगर में श्रीरामनवमी का त्यौहारबहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। यहां पर पूरेदेश से श्रद्धालुओं की भीड़ रामनवमी के त्योहार पर उमड़ जाती है। रामनवमी का त्योहार प्रमुख आकर्षण में से एक है। वैसे देखा जाएतो अयोध्या में हमेशा ही श्रद्धालुओं की भी उमड़ी रहती है पर श्री रामनवमी, गुरुपूर्णिमा, कार्तिक परिक्रमा, हनुमान जयंती यह त्यौहार प्रमुख रूप से बड़े धूमधाम से मनाए जाते हैं।

कनक भवन अयोध्या का एक महत्वपूर्ण मंदिर हे। इसे टीकमगढ़ की रानी वृषभानु ने 1891 में बनवाया था। इस मंदिर में भगवान श्री राम, माता सीता की अत्यंत ही सुन्दर मुर्तिया विराजित हे।

अयोध्या नगर में हनुमान गढ़ी मंदिर

हनुमान गढ़ी भी अयोध्या का एक महत्वपूर्ण मंदिर हे। ऐसा कहा जाता हे की पवन पुत्र, भगवान हनुमान जी प्रभु श्री रामजन्मभूमी अयोध्या के रक्षा के लिए यही पे सदैव वास करते हे। जो भी श्रद्धालु अयोध्या आते हे वे हनुमान गढ़ी मंदिर में पहले हनुमान जी का दर्शन करते हे और फिर प्रभु श्री राम के दर्शन का आनंद लेते हे।

कहा जाता हे की हनुमान जी यहाँ पे एक गुफा में रहते थे। हनुमान गढ़ी मंदिर एक किले पर स्तिथ हे। जिसकी वजह से मंदिर में दर्शन करने के लिए 76 सीढिया चढ़कर जाना पड़ता हे। मंदिर में हनुमान जी के साथ में माता अंजनी की मूर्ति भी स्थित हे। श्रद्धालु बहोत ही भक्तिभाव से हनुमान जी की पूजा अर्चना करते हे उनकी मानना हे की यहाँ उनकी मनोकामना पूरी होती हे और दुष्ट ताकतों से उनकी रक्षा होती हे।

अयोध्या नगर में कैसे जाए

प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या जाने के लिए आप हवाई मार्ग, रेल मार्ग और रोड मार्ग से जा सकते हे।

अगर आप हवाई मार्ग से जाना चाहते हे तो, “महर्षी वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम” हे जो की अयोध्या शहर से 15 महज किलोमीटर की दुरी पे हे। जो साल 2023 में नयेसे बनाया गया हे। माननीय पंतप्रधान श्री नरेन्द्रजी मोदी ने इसका उद्घाटन 30 दिसंबर 2023 को किया था। मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद से आपको डायरेक्ट की फ्लाइट मिल जाएगी।

रेल मार्ग से जाने के लिए आपको “अयोध्या धाम जंक्शन” रेलवे स्टेशन उपलब्ध हे।

Exit mobile version